💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
आई टी सेल
राज्य अध्यापक संघ, मध्यप्रदेश।
💥राष्ट्रनिर्माता शिक्षक की अस्मिता 💥
पर मंडराता खतरा
मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी अनुसार अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय सागर में जाति प्रमाण पत्र कार्य में सलंग्न शिक्षक श्री मीनेष अग्निहोत्री के 15 मिनिट देरी से अपने कर्त्तव्य पर उपस्थित होने के फलस्वरूप अनुबिभागीय अधिकारी महोदय के प्रस्तुतकार श्री ए.के. खरे द्वारा उन्हें 45 तक मिनिट तक एक पैर पर खड़े होकर कार्य करने की सुनाई गयी सजा पूर्णतः अमानवीय कृत्य है, और इस प्रकार से एक कर्मचारी द्वारा दूसरे कर्मचारी को सुनाई गयी सजा का यह एक अनोखा प्रकरण है, जिसकी राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश घोर निंदा करता है। वर्तमान में आर.टी.ई.के तहत बच्चों की शिक्षा के सम्बन्ध में शिक्षक को पालनार्थ बहुत से प्रावधान किये गए हैं किन्तु शिक्षक की सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक भी प्रावधान नही किया गया है, यदि शिक्षक की सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई प्रावधान किये होते तो इन कानून के रखवाले महाशय द्वारा खुले रूप से इस प्रकार मानवीय अधिकारों का हनन नही किया जाता, और न ही यदा कदा शिक्षक को अन्य वर्गों द्वारा पीड़ित किये जाने संबंधी घटनाएं भी शायद सुनने में भी आती। शासन एक तरफ तो शिक्षा विभाग में लोक लुभावन योजनाएं बनाकर वाहवाही लूटने में पीछे नही है पर शिक्षक या कर्मचारियों के कल्याण के लिए बिलकुल इसके विपरीत असंवेदनशील नजर आती है। ऐसा क्यों? यदि किसी अन्य क्षेत्र के किसी अन्य व्यक्ति के साथ ये घटना घटित होती तो माजरा ही कुछ और नजर आता! पर शिक्षक पर हो रहे इन अत्याचारों व ज्यादतियों पर समाज व शासन- प्रशासन मौन क्यों???
क्या शिक्षक का समाज में सम्मान नही???
क्या शिक्षक समाज का अंग नही???
यदि हां तो शिक्षक या शिक्षा विभाग में कार्यरत अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों यथा अध्यापक, संविदा शिक्षक , गुरूजी भाई बहनों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों???
इतना अन्याय होने पर भी सभी मौन क्यों? ???
जागो शिक्षा विभाग के कर्मवीरों जागो, क्या शिक्षा के दान का यही प्रतिफल है???
आपका अपना साथी- सियारामपटेल प्रदेश मीडिया प्रभारी
राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश।
💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
No comments:
Post a Comment