🏻💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
सोशल मीडिया में आज कल अध्यापक संवर्ग में शासन के प्रति कम अपितु आपसी वैचारिक संघर्ष को देखते हुए कुछ इस तरह कि परिस्थितिया निर्मित हो गयी है जिसका वास्तविक चित्रण हिंदी साहित्य के महान कवि परम श्रद्धेय श्री पं. भवानीप्रसाद जी मिश्र की इन पंक्तियों के माध्यम से आप सभी के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहा हूँ ........
अक्कड़ मक्कड़, धूल में धक्कड़,
दोनों मूरख, दोनों अक्खड़,
हाट से लौटे, ठाठ से लौटे,
एक साथ एक बाट से लौटे।
बात-बात में बात ठन गयी,
बांह उठीं और मूछें तन गयीं।
इसने उसकी गर्दन भींची,
उसने इसकी दाढी खींची।
अब वह जीता, अब यह जीता;
दोनों का बढ चला फ़जीता;
लोग तमाशाई जो ठहरे
सबके खिले हुए थे चेहरे!
मगर एक कोई था फक्कड़,
मन का राजा कर्रा - कक्कड़;
बढा भीड़ को चीर-चार कर
बोला ‘ठहरो’ गला फाड़ कर।
अक्कड़ मक्कड़, धूल में धक्कड़,
दोनों मूरख, दोनों अक्खड़,
गर्जन गूंजी, रुकना पड़ा,
सही बात पर झुकना पड़ा!
उसने कहा सधी वाणी में,
डूबो चुल्लू भर पानी में;
ताकत लड़ने में मत खोओ
चलो भाई चारे को बोओ!
खाली सब मैदान पड़ा है,
आफ़त का शैतान खड़ा है,
ताकत ऐसे ही मत खोओ,
चलो भाई चारे को बोओ।
सुनी मूर्खों ने जब यह वाणी
दोनों जैसे पानी-पानी
लड़ना छोड़ा अलग हट गए
लोग शर्म से गले छट गए।
सबकों नाहक लड़ना अखरा
ताकत भूल गई तब नखरा
गले मिले तब अक्कड़-बक्कड़
खत्म हो गया तब धूल में धक्कड़
अक्कड़ मक्कड़, धूल में धक्कड़
दोनों मूरख, दोनों अक्खड़।
उक्त पंक्तियों को गंभीरता पूर्वक अध्ययन कर चिंतन करते हुए सभी "एक लक्ष्य -एक संघ" की ओर कदम बढाने का प्रयास करेंगे।
आपका अपना साथी-
सियाराम पटेल
राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश।
💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
No comments:
Post a Comment