Sunday, 24 April 2016

   शिक्षा क्रांति महाकुम्भ - 7 मई 2016 को उज्जैन में

आई टी सेल
राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश।

राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश की "शिक्षा क्रान्ति यात्रा" से प्रभावित् होकर परमार्थ निकेतन एवं गंगा एक्शन परिवार उज्जैन के  द्वारा 07 मई 2016 को  "शिक्षा क्रान्ति महाकुम्भ" का आयोजन परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद जी महाराज, परम पूज्य सत्य मित्रानंद जी महाराज, पूर्व शंकराचार्य, भारत माता मंदिर हरिद्वार, माननीय श्रीमती स्मृति ईरानी जी, केंद्रीय मंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान, मुख्यमंत्री , म.प्र. शासन भोपाल की गरिमामय उपस्तिथि में  सिंहस्थ महाकुम्भ ,राम राज्य गौशाला के पीछे, बड़नगर रोड उज्जैन में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है।
शिक्षा क्रान्ति महाकुम्भ में श्री जगदीश यादव प्रांताध्यक्ष व श्री दर्शन जी चौधरी, प्रांतीय महासचिव, राज्य अध्यापक संघ म.प्र. विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में अपनी सहभागिता प्रदान कर शिक्षा क्रान्ति यात्रा पर अपने विचार रखेगें।
उक्त कार्यक्रम में पूरे दिन शिक्षा को लेकर देश के प्रमुख शिक्षाविदों एवं राज्य अध्यापक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री जगदीश यादव, प्रांतीय महासचिव श्री दर्शन जी चौधरी सहित राज्य अध्यापक संघ के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत करते हुए चिंतन किया जाएगा। साथ ही इसी दौरान राज्य अध्यापक संघ म.प्र. द्वारा श्रीमती स्मृति ईरानी जी केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं श्री शिवराज सिंह जी चौहान मुख्यमंत्री म.प्र.शासन से अध्यापक संवर्ग की प्रमुख समस्याओं सहित अनुकम्पा नियुक्ति में डी. एड./बी.एड.की शिथिलता संबंधी प्रावधान  एवं नियमित कर्मचारियों के समान पेंशन प्रदाय किये जाने की मांग करते हुए समस्याएं यथाशीघ्र निराकृत किये जाने हेतु मांग की जायेगी।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी सियाराम पटेल ने देते हुए बताया कि प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव एवं समस्त प्रदेश कार्यकारिणीे रा.अ.सं. म.प्र. ने प्रदेश के समस्त अध्यापक, संविदा शिक्षक व गुरूजी भाई बहिनों का आहवान करते हुए "शिक्षा क्रान्ति महाकुम्भ" में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति प्रदान कर अपनी मांगों के निराकरण में सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने एवं महाकुम्भ में धार्मिक संत समागम का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

आपका अपना -
सियाराम पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी,
आई टी सेल, राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश।

No comments:

Post a Comment