Tuesday, 10 May 2016

शिक्षकों की अस्मिता खतरे में - सियाराम पटेल

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

आई टी सेल,
राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश।

वर्तमान समय में शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी व शिक्षकों के स्वाभिमान, अस्मिता व पद की  गरिमा को शासन व प्रशासन में उच्च पदों पर आसीन अधिकारियों द्वारा आये दिन किसी न किसी रूप में आदेशित कर आहत करते हुए शर्मसार किया जा रहा है। प्राचीन काल में शिक्षा एवं अध्यापन कार्य से जुड़े हुए शिक्षक को समाज में गुरु का गरिमामय पद प्राप्त था और केवल बच्चों की शिक्षा दीक्षा व अध्यापन कार्य के अतिरिक्त अन्य किसी कार्य के लिए बाध्य नही किया जाता था। लेकिन आजकल नव भौतिकवाद युग में शिक्षक को अब गुरु से शिक्षाकर्मी, संविदा शिक्षक, गुरूजी और अतिथि विद्वान् न जाने किन किन नामो से पुकारे जाने लगा है और साथ ही विभिन्न गैर शैक्षणिक कार्य यथा- मध्याह्न भोजन, व्ही. ई.आर. सर्वेक्षण, जनगणना, निर्वाचन, हाथ धुलाई, मेला ड्यूटी, राष्ट्रीय नेतृत्व के आगमन पर आयोजित रैली में बस कंडक्टर,  धार्मिक मेले आयोजन में जूते चप्पल की रखवाली हेतु जूता स्टैंड पर ड्यूटी,  जाति प्रमाण पत्र और न जाने ऐसे कितने गैर शिक्षकीय कार्यों में संलग्न कर शिक्षा दान एवं अध्यापन के अपने मूल कार्य से दूर करते हुए समाज में गरिमा को ख़त्म करते हुए शिक्षकीय गरिमा, स्वाभिमान व अस्मिता को खतरे में डाला जा रहा है। विगत दिनों सागर में शिक्षक साथी को अनुविभागीय अधिकारी के प्रस्तुतकार द्वारा एक पैर पर खड़ा होकर कार्य करने दी गयी सजा और वर्तमान में जिलाधीश महोदय खंडवा द्वारा प्राचार्यों को ओम्कारेश्वर में जूते एवं चप्पल की रखवाली हेतु आदेशित किया जाना शिक्षक की अस्मिता को बहुत बड़ा ख़तरा उत्पन्न होने की ओर इशारा करता है। शासन प्रशासन द्वारा इस प्रकार शिक्षा एवं अध्यापन कार्य से जुड़े हुए शिक्षक व अधिकारियों की अस्मिता , स्वाभिमान व सम्मान के विरुद्ध प्रसारित आदेश शिक्षा विभाग व् शिक्षा के क्षेत्र में किसी बड़े बदलाव की ओर इशारा करते हैं। हमारे अधिकार व कर्तव्यों के साथ साथ अस्मिता व स्वाभिमान को लेकर इस प्रकार किये जा रहे खिलवाड़ के लिए शासन प्रशासन के साथ साथ हम भी बराबरी के दोषी हैं, क्योंकि हम सभी सही समय पर इन गतिविधियों का संगठित होकर विरोध नही करते हैं, चुपचाप अनुसरण करने लगते हैं। यदि ऐसा ही रहा तो वह दिन दूर नही जब शिक्षक का शिक्षा के पवित्र कार्य को छोड़ अन्य ऐसे उपर्युक्त कार्यों के कारण अस्तित्व ही ख़त्म हो जाएगा।                                                        जागो चाणक्य वंशज जागो-जागो शिक्षक जागो ....  यदि हम अपने व्यक्तिगत अहम को त्यागकर अपने अधिकार व कर्तव्य प्राप्ति हेतु एवं गैर शैक्षणिक कार्यों का सही समय पर विरोध करने एकजुट नही हुए तो यह कहावत चरितार्थ करते हुए पश्चाताप के अलावा कुछ शेष नही रहेगा........                     "अब पछताए होत का, जब चिड़ियाँ चुग गयी खेत"  💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
आपका अपना साथी -  
सियाराम पटेल, राज्य अध्यापक संघ म.प्र.। 
💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥   

Sunday, 1 May 2016

छटे वेतन को लेकर अध्यापक संवंर्ग का परिदृश्य- सियाराम पटेल

🍃🍂🍃🍂🍃🍃🍂🍃      
छटे वेतन को लेकर अध्यापक  संवर्ग व्याप्त परिदृश्य को व्यक्त करती हुई ये चंद पंक्तिया आप सभी के सम्मुख सादर प्रस्तुत हैं-            
💥💥💥💥💥💥💥💥   
अगर मैं झूठ बोलूंगा तो गैरत मार डालेगी .. !!
अगर मैं सच बोलूंगा तो हुकुमत मार डालेगी .. !!
बहुत होशियार रहना है मेरे भाइयो .. !!
वरना हमे आपस में लड़ा कर ये सियासत मार डालेगी...!!               

💥💥💥💥💥💥💥💥   

🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂

राज्य अध्यापक संघ होशंगाबाद की अनुकरणीय पहल - सियाराम पटेल

         
आई टी सेल।                                 
राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश। 
      
राज्य अध्यापक संघ होशंगाबाद की अनुरकरणीय पहल- सियाराम पटेल
                                   
राज्य अध्यापक संघ के प्रांतीय सचिव श्री गजेन्द्र बछले व जिला   कार्यकारिणी होशंगाबाद  के साथी श्री अमित गौर, पदम सिह मुजालदा, श्याम सिह भदौरिया  और संकुल प्राचार्य एल एल माछीवाल व् लेखापाल श्री अशोक तिवारी की अनुकरणीय पहल पर जिले के बाबई ब्लाक के सांगाखेड़ा कला संकुल मे पदस्थ  श्री ओमप्रकाश विश्वकर्मा संविदा शाला शिक्षक वर्ग 03 की माता जी का ऐक्सीडेंट होने पर जवलपुर में इलाज हेतु आर्थिक समस्या के चलते हास्पिटल से रिलीविंग नही होने की समस्या के चलते संकुल के समस्त स्टाप ने पारिवारिक  भाव रखते हुऐ 34000 अंकन चौतीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदाय की।                  
राज्य अध्यापक संघ होशंगाबाद के समस्त साथियों सहित संकुल सांगाखेड़ा के समस्त शैक्षणिक स्टाफ द्वारा किये गए इस सराहनीय प्रयास एवं अनुकरणीय पहल हेतु राज्य अध्यापक संघ परिवार म.प्र. सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं  प्रेषित करता है।।     
          
सौजन्य से - आई टी सेल                   
राज्य अधयापक संघ म.प्र.                  
