🔥पदोन्नति/क्रमोन्नति को लेकर ज्ञापन 29 को -
राज्य अध्यापक संघ नरसिंहपुर🔥
💥अध्यापक संवर्ग की विगत 2 वर्षों से लंबित क्रमोन्नति/पदोन्नति प्रकिया को यथाशीघ्र पूर्ण कराये जाने हेतु राज्य अध्यापक संघ नरसिंहपुर आगामी 29 अप्रैल 2016 को कलेक्टर महोदय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरसिंहपुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर को ज्ञापन सौपकर उक्त समस्या निराकृत कराये जाने हेतु चर्चा की जायेगी।
💥ज्ञात हो कि 1998 से शिक्षाकर्मी संवर्ग से कार्यरत अध्यापक साथियों को 18 वर्ष सेवा अवधि पूर्ण करने के उपरान्त भी पदोन्नति का लाभ प्राप्त नही हुआ है, जबकि शासन के निर्देशानुसार 7 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर पदोन्नति और 12 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर क्रमोन्नति का प्रावधान है।
💥शिक्षा विभाग में कार्यरत सहायक अध्यापक संवर्ग की पदोन्नति /क्रमोन्नति प्रक्रिया के सन्दर्भ में विगत 2 वर्षों से कार्यवाही अपेक्षित है, इस सम्बन्ध में कार्यवाही हेतु संघ द्वारा बार बार ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया गया है।
💥पूर्व में राज्य अध्यापक संघ के अनुरोध पर विकासखंड वार समस्या निवारण शिविर आयोजित किये गए किन्तु समस्याएं अभी भी जस की तस हैं।
💥उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अजीत जाट, प्रांतीय प्रवक्ता नागेन्द्र त्रिपाठी एवं जिला सचिव सियाराम पटेल ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते कहा है कि संघ द्वारा उक्त अवसर पर ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया जाएगा और यदि पदोन्नति/क्रमोन्नति प्रक्रिया यथाशीघ्र पूर्ण कर निराकरण नही किया गया तो संघ जिला स्तर पर इस हेतु व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
💥जिले के समस्त अध्यापक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में दिनांक 29 अप्रैल 16 को अपरान्ह 3 बजे डाइट परिसर नरसिंहपुर में उपस्थित होने की अपील प्रांतीय प्रतिनिधि कोमल सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता प्रमेन्द्र जाट, उपाध्यक्ष विजय शर्मा, आशीष नामदेव, राकेश मेहरा, योगेन्द्र झारिया, नितिन नारोलिया, नारायण गुप्ता, बी एस पटेल, दयाराम पटेल, संजय पाराशर, ब्रजेंद्र गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष नरसिंहपुर श्री विवेक मिश्रा, गोटेगांव श्री रघुवीर सिंह पटेल, करेली श्री अखिलेश सोनी, चावरपाठा श्री गोविन्द बुन्देला, चीचली श्री दौलत सिंह पटेल, सांईखेड़ा श्री मलखान सिंह मेहरा, तहसील तेंदूखेड़ा अध्यक्ष श्री सतीश कटारे, बी एन पाण्डेय, अनंत साँव, विमल पगारे, अक्षय शर्मा, देवराज पटेल, मदन शुक्ला, कमलेश शर्मा, राजेन्द्र दुबे, कीर्ति दुबे, मधुसुधन दुबे, रेवतीरमण चौरसिया, रघुवीर साहू, अजय शर्मा , लक्ष्मीकांत कौरव, महिला मोर्चा पदाधिकारी श्रीमती शीतल पटेल, प्रज्ञा तिवारी, ऊषा पटेल, मुक्ति राय, प्रगति पटेल, सुमित्रा ठाकुर, मंजुला शर्मा, रचना कोष्टी, आशा राजपूत, कु.नीति दुबे, शानू मेहरा, मनोरमा ढिमोले, ऊषा सोनी आदि ने की है।।
निवेदक -
अजीत जाट, जिलाध्यक्ष नागेन्द्र त्रिपाठी, प्रांतीय प्रवक्ता सियाराम पटेल, जिला सचिव
राज्य अध्यापक संघ नरसिंहपुर।। 💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
Tuesday, 26 April 2016
पदोन्नति क्रमोन्नति की बाट जोहता अध्यापक संवर्ग
Sunday, 24 April 2016
शिक्षा क्रांति महाकुम्भ - 7 मई 2016 को उज्जैन में
आई टी सेल
राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश।
राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश की "शिक्षा क्रान्ति यात्रा" से प्रभावित् होकर परमार्थ निकेतन एवं गंगा एक्शन परिवार उज्जैन के द्वारा 07 मई 2016 को "शिक्षा क्रान्ति महाकुम्भ" का आयोजन परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद जी महाराज, परम पूज्य सत्य मित्रानंद जी महाराज, पूर्व शंकराचार्य, भारत माता मंदिर हरिद्वार, माननीय श्रीमती स्मृति ईरानी जी, केंद्रीय मंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान, मुख्यमंत्री , म.प्र. शासन भोपाल की गरिमामय उपस्तिथि में सिंहस्थ महाकुम्भ ,राम राज्य गौशाला के पीछे, बड़नगर रोड उज्जैन में प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है।
शिक्षा क्रान्ति महाकुम्भ में श्री जगदीश यादव प्रांताध्यक्ष व श्री दर्शन जी चौधरी, प्रांतीय महासचिव, राज्य अध्यापक संघ म.प्र. विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में अपनी सहभागिता प्रदान कर शिक्षा क्रान्ति यात्रा पर अपने विचार रखेगें।
उक्त कार्यक्रम में पूरे दिन शिक्षा को लेकर देश के प्रमुख शिक्षाविदों एवं राज्य अध्यापक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री जगदीश यादव, प्रांतीय महासचिव श्री दर्शन जी चौधरी सहित राज्य अध्यापक संघ के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत करते हुए चिंतन किया जाएगा। साथ ही इसी दौरान राज्य अध्यापक संघ म.प्र. द्वारा श्रीमती स्मृति ईरानी जी केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं श्री शिवराज सिंह जी चौहान मुख्यमंत्री म.प्र.शासन से अध्यापक संवर्ग की प्रमुख समस्याओं सहित अनुकम्पा नियुक्ति में डी. एड./बी.एड.की शिथिलता संबंधी प्रावधान एवं नियमित कर्मचारियों के समान पेंशन प्रदाय किये जाने की मांग करते हुए समस्याएं यथाशीघ्र निराकृत किये जाने हेतु मांग की जायेगी।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी सियाराम पटेल ने देते हुए बताया कि प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव एवं समस्त प्रदेश कार्यकारिणीे रा.अ.सं. म.प्र. ने प्रदेश के समस्त अध्यापक, संविदा शिक्षक व गुरूजी भाई बहिनों का आहवान करते हुए "शिक्षा क्रान्ति महाकुम्भ" में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति प्रदान कर अपनी मांगों के निराकरण में सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने एवं महाकुम्भ में धार्मिक संत समागम का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
आपका अपना -
सियाराम पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी,
आई टी सेल, राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश।
Wednesday, 20 April 2016
शिक्षा क्रांति सन्देश- समान स्कूल प्रणाली एक मात्र विकल्प
समान स्कूल प्रणाली एकमात्र विकल्प
देश के सारे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके, इसके लिए यह भी जरुरी है कि देश में कानून बनाकर पड़ोसी स्कूल पर आधारित समान स्कूल प्रणाली लागू की जाए। इसका मतलब यह है कि एक गांव या एक मोहल्ले के सारे बच्चे (अमीर या गरीब, लड़के या लड़की, किसी भी जाति या धर्म के) एक ही स्कूल में पढ़ेंगे। इस स्कूल में कोई फीस नहीं ली जाएगी और सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। यह जिम्मेदारी सरकार की होगी और शिक्षा के सारे खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे। सामान्यत: स्कूल सरकारी होगें, किन्तु फीस न लेने वाले परोपकारी उद्देश्य से (न कि मुनाफा कमाने के उद्देश्य से) चलने वाले कुछ निजी स्कूल भी इसका हिस्सा हो सकते हैं। जब बिना भेदभाव के बड़े-छोटे, अमीर-गरीब परिवारों के बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ेगें तो अपने आप उन स्कूलों की उपेक्षा दूर होगी, उन पर सबका ध्यान होगा और उनका स्तर ऊपर उठेगा। भारत के सारे बच्चों को शिक्षति करने का कोई दूसरा उपाय नहीं है। दुनिया के मौजूदा विकसित देशों में कमोबेश इसी तरह की स्कूल व्यवस्था रही है और इसी तरह से वे सबको शिक्षति बनाने का लक्ष्य हासिल कर पाए हैं। समान स्कूल प्रणाली का प्रावधान किए बगैर शिक्षा अधिकार विधेयक महज एक छलावा है।
इस विधेयक में और कई कमियां हैं। यह सिर्फ 6 से 14 वर्ष की उम्र तक (कक्षा 1 से 8 तक) की शिक्षा का अधिकार देने की बात करता है। इसका मतलब है कि बहुसंख्यक बच्चे कक्षा 8 के बाद शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। कक्षा 1 से पहले पू्र्व प्राथमिक शिक्षा भी महत्वपू्र्ण है। उसे अधिकार के दायरे से बाहर रखने का मतलब है सिर्फ साधन संपन्न बच्चों को ही केजी-1, केजी-2 आदि की शिक्षा पाने का अधिकार रहेगा। शुरुआत से ही भेदभाव की नींव इस विधेयक द्वारा डाली जा रही है।
शिक्षा अधिकार विधेयक में निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों का आरक्षण गरीब बच्चों के लिए करने का प्रावधान किया गया है और उनकी ट्यूशन फीस का भुगतान सरकार करेगी। किन्तु महंगे निजी स्कूलों में ट्यूशन फीस के अलावा कई तरह के अन्य शुल्क लिए जाते हैं, क्या उनका भुगतान गरीब परिवार कर सकेगें ? क्या ड्रेस, कापी-किताबों आदि का भारी खर्च वे उठा पाएंगे ? क्या यह एक ढकोसला नहीं होगा ? फिर क्या इस प्रावधान से गरीब बच्चों की शिक्षा का सवाल हल हो जाएगा ? वर्तमान में देश में स्कूल आयु वर्ग के 19 करोड़ बच्चे हैं। इनमें से लगभग 4 करोड़ निजी स्कूलों में पढ़ते हैं। मान लिया जाए कि इस विधेयक के पास होने के बाद निजी स्कूलों में और 25 प्रतिशत यानि 1 करोड़ गरीब बच्चों का दाखिला हो जाएगा, तो भी बाकी 14 करोड़ बच्चों का क्या होगा ? इसी प्रकार जब सरकार गरीब प्रतिभाशाली बच्चों के लिए नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा कन्या विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय और अब प्रस्तावित मॉडल स्कूल खोलती है, तो बाकी विशाल संख्या में बच्चे और ज्यादा उपेक्षति हो जाते है। ऐसी हालत में, देश के हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार देने की बात महज एक लफ्फाजी बनकर रह जाती है।
सौजन्य से - सियाराम पटेल
आई टी सेल,
राज्य अध्यापक संघ म.प्र.
💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
शिक्षा का व्यापारीकरण - सियाराम पटेल
💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
आई टी सेल।
राज्य अध्यापक संघ म.प्र.
💥शिक्षा का व्यापारीकरण💥
व्यापारीकरण, व्यवसायीकरण तथा निजीकरण ने शिक्षा क्षेत्र को अपनी जकड़ में ले लिया है। मण्डी में शिक्षा क्रय-विक्रय की वस्तु बनती जा रही है। इसे बाजार में निश्चित शुल्क से अधिक धन (Capitationfee) देकर खरीदा जा सकता है। परिणामत: शिक्षा में एक भिन्न प्रकार की जाति प्रथा जन्म ले रही है जो धन के आधार पर आई.आई.टी, एम.बी.ए., सी.ए. एम.बी.बी.एस आदि उपाधियों के लिये प्रवेश पा कर उच्च भावना से ग्रस्त ओैर धनाभाव के कारण प्रवेश से वंचित हीनभावना से ग्रस्त रहते है। दोनो ही श्रेणियों के छात्र ग्रस्त है। असमानता की खाई बढ़ रही है। सामाजिक असंतुलन और विषमता इस का ही परिणाम है।
सामाजिक विज्ञान तथा मानविकी विषयों की उपेक्षा करना देश की उन्नति कें लिए हानिकारक है, और साथ ही इस दृष्टि से शोध को भी दुर्लक्ष करना और भी घातक है। पारम्परिक ज्ञान की ओर ध्यान न देना और शिक्षा को बाजारीकरण की शक्तियों के आधीन करना देश के लिए खतरनाक है।
बाजारवादी नुस्खों में कई निहितार्थ छिपे है। एक तो यह सरकार ने मान लिया है कि देश के सभी बच्चों को शिक्षित करने का काम उसी का नहीं है। शिक्षा को बाजार का उन्मुक्त स्वरुप देने में क्रय-विक्रय की क्षमता रखने वाले छात्रों के लिए गुणवत्ताापूर्ण शिक्षा मिलेगी। शेष के लिए नहीं।
शिक्षा के अधिकार पर धन और बल का अधिकार रहेगा, भेदभा। बढ़ेगा। स्पष्ट है निजीकरण के माध्यम से कभी भी शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता। कोचिंग के बाजार में कई घटिया, गैरमान्यता प्राप्त, फर्जी शिक्षा की दुकानें खुलती जा रही हैं। इन सबको रोकना बहुत बड़ी चुनौती है। देश में 125 डीम्ड विश्वविद्यालय हैं, इनके 102। निजी स्वामित्व वाले संस्थान है। इन्होंने उच्च शिक्षा को मुनाफे का धन्धा बना दिया है। आन्धप्रदेश में 600 से अधिक निजी इन्जीनियरिंग महाविद्यालय, कर्नाटक में यह संख्या 170 है, उड़ीसा में 81, राजस्थान में 80 है। इस परिदृश्य से जो स्थिति उपस्थित हुई, इस कारण आर्थिक व सामाजिक आधार पर भी शिक्षा विभाजित हुई है।
शिक्षा पर मुनाफा कमाने पर रोक, धनवान तथा आर्थिक दृष्टि से पिछड़े सभी छात्रों के लिए अच्छी शिक्षा दिलाने का संकल्प, शिक्षा इन सबको स्वीकार करे। राजनीति की चेरी बने रहने से इसे छुटकारा मिले। देशभक्ति, स्वास्थ्य-संरक्षण, सामाजिक संवदेनशीलता तथा आध्यात्मिक यह शिक्षा के भव्य भवन के चार स्तम्भ हैं। इनको राष्ट्रीय शिक्षा की नीति में घोषित कर, स्वायत्ता शिक्षा को संवैधानिक स्वरुप प्रदान करना चाहिए। इन सब उपायों से शिक्षा की चुनौतियों का मुकाबला किया जा सकता है। शिक्षा बाजार नहीं अपितु मानव मन को तैयार करने का उदात्ता सांचा है। जितनी जल्दी हम इस तथ्य को समझेंगे उतना ही शिक्षा का भला होगा।
आपका अपना साथी-
सियाराम पटेल
आई टी सेल,
राज्य अध्यापक संघ म.प्र. 💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
IT CEL RAJYA ADHYAPAK SANGH MP
💥शिक्षा का व्यापारीकरण💥
व्यापारीकरण, व्यवसायीकरण तथा निजीकरण ने शिक्षा क्षेत्र को अपनी जकड़ में ले लिया है। मण्डी में शिक्षा क्रय-विक्रय की वस्तु बनती जा रही है। इसे बाजार में निश्चित शुल्क से अधिक धन (Capitationfee) देकर खरीदा जा सकता है। परिणामत: शिक्षा में एक भिन्न प्रकार की जाति प्रथा जन्म ले रही है जो धन के आधार पर आई.आई.टी, एम.बी.ए., सी.ए. एम.बी.बी.एस आदि उपाधियों के लिये प्रवेश पा कर उच्च भावना से ग्रस्त ओैर धनाभाव के कारण प्रवेश से वंचित हीनभावना से ग्रस्त रहते है। दोनो ही श्रेणियों के छात्र ग्रस्त है। असमानता की खाई बढ़ रही है। सामाजिक असंतुलन और विषमता इस का ही परिणाम है।
सामाजिक विज्ञान तथा मानविकी विषयों की उपेक्षा करना देश की उन्नति कें लिए हानिकारक है, और साथ ही इस दृष्टि से शोध को भी दुर्लक्ष करना और भी घातक है। पारम्परिक ज्ञान की ओर ध्यान न देना और शिक्षा को बाजारीकरण की शक्तियों के आधीन करना देश के लिए खतरनाक है।
बाजारवादी नुस्खों में कई निहितार्थ छिपे है। एक तो यह सरकार ने मान लिया है कि देश के सभी बच्चों को शिक्षित करने का काम उसी का नहीं है। शिक्षा को बाजार का उन्मुक्त स्वरुप देने में क्रय-विक्रय की क्षमता रखने वाले छात्रों के लिए गुणवत्ताापूर्ण शिक्षा मिलेगी। शेष के लिए नहीं।
शिक्षा के अधिकार पर धन और बल का अधिकार रहेगा, भेदभाव बढ़ेगा। स्पष्ट है निजीकरण के माध्यम से कभी भी शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता। कोचिंग के बाजार में कई घटिया, गैरमान्यता प्राप्त, फर्जी शिक्षा की दुकानें खुलती जा रही हैं। इन सबको रोकना बहुत बड़ी चुनौती है। देश में 125 डीम्ड विश्वविद्यालय हैंं इनके 102 निजी स्वामित्व वाले संस्थान है। इन्होंने उच्च शिक्षा को मुनाफे का धन्धा बना दिया है। आन्धप्रदेश में 600 से अधिक निजी इन्जीनियरिंग महाविद्यालय, कर्नाटक में यह संख्या 170 है, उड़ीसा में 81, राजस्थान में 80 है। इस परिदृश्य से जो स्थिति उपस्थित हुई, इस कारण आर्थिक व सामाजिक आधार पर भी शिक्षा विभाजित हुई है।
शिक्षा पर मुनाफा कमाने पर रोक, धनवान तथा आर्थिक दृष्टि से पिछड़े सभी छात्रों के लिए अच्छी शिक्षा दिलाने का संकल्प, शिक्षा इन सबको स्वीकार करे। राजनीति की चेरी बने रहने से इसे छुटकारा मिले। देशभक्ति, स्वास्थ्य-संरक्षण, सामाजिक संवदेनशीलता तथा आध्यात्मिक यह शिक्षा के भव्य भवन के चार स्तम्भ हैं। इनको राष्ट्रीय शिक्षा की नीति में घोषित कर, स्वायत्ता शिक्षा को संवैधानिक स्वरुप प्रदान करना चाहिए। इन सब उपायों से शिक्षा की चुनौतियों का मुकाबला किया जा सकता है। शिक्षा बाजार नहीं अपितु मानव मन को तैयार करने का उदात्ता सांचा है। जितनी जल्दी हम इस तथ्य को समझेंगे उतना ही शिक्षा का भला होगा।
आपका साथी
सियाराम पटेल
आई टी सेल
Sunday, 17 April 2016
राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षामंत्री से की मुलाक़ात उज्जैन में
💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
आई टी सेल,
राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश।
💥राज्य अध्यापक सन्घ मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाक़ात की शिक्षमंत्री से
💥प्रांताध्यक्ष श्री जगदीश जी यादव के नेतृव में राज्य अध्यापक संघ म.प्र. के प्रतिनिधि मंडल में महिला मोर्चा प्रांत प्रमुख सुश्री सुषमा खेमसरा, प्रांतीय महासचिव दिनेश शुक्ला , उज्जैन जिलाध्यक्ष शेख़ मोहम्मद हनीफ, प्रदेश सचिव श्रीराम टिपानिया, राजेश कन्डारिया, R P मालवीय, अम्बाराम चौहान, वीरेंद्र दाभाडे सरिता शर्मा ने आज उज्जैन में शिक्षा मंत्री माननीय श्री पारस जी जैन से अध्यापक संवर्ग को प्रदत्त छटे वेतन की गणना शीट यथाशीघ्र जारी किये जाने हेतु मुलाक़ात की।।
माननीय मंत्री जी ने गणना पत्रक जारी करने के निर्देश प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा को दिए। साथ ही स्वेच्छिक स्थानांतरण,अनुकम्पा नियुक्ति aeo नियुक्ति ,प्रदेश में पदोन्नति के साथ ही कटनी जिले द्वारा चाहे गए मार्गदर्शन आदि महत्वपूर्ण मांगो पर पर भी विस्तृत हुई चर्चा में शीघ्र निराकरण की बात करते हुए माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री जी ने कहा कि-
💥माननीय मंत्री जी ने प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा को गणना शीट जारी किये जाने हेतु निर्देश प्रदान करते हुए कहा की जल्द ही जारी होगी छटे वेतन सम्वन्धी गणना शीट।। 💥अध्यापक संवर्ग की स्वेच्छिक स्थानांतरण नीति के सम्बन्ध में हुयी चर्चा में माननीय मंत्री जी ने कहा की अध्यापक संवर्ग की स्वेच्छिक स्थानतारण नीति से सम्बंधित प्रस्ताव तैयार हो चुका है जल्द ही लागू होगी स्थान्तरण नीति।। 💥अध्यापक संवर्ग की अनुकम्पा नियुक्ति के सम्बन्ध में संघ द्वारा नियमों में शिथिलता करते हुए बगैर डी.एड./बी.एड.के अनुकंपा नियुक्ति प्रदाय किये जाने हेतु मांग की गयी जिस पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि यह केंद्र सरकार से जुड़ा हुआ मामला है जिसमें शिथिलता संबंधी स्वीकृति हेतु प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रेषित किया गया है।। 💥ए ई ओ नियुक्ति के सम्बन्ध में भी संघ द्वारा यथाशीघ्र नियुक्ति किये जाने हेतु मांग की गयी, जिस पर माननीय मंत्री जी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही इस सम्बन्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।
💥कटनी जिले से प्राप्त अध्यापक संवर्ग की पदोन्नति से सम्बंधित मामले में जिला शिक्षा अधिकारी कटनी द्वारा आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय से चाहे गए मार्गदर्शन संबंधी पत्र को लेकर भी चर्चा हुई जिसमे माननीय मंत्री जी द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण म.प्र.को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उक्त मामला यथाशीघ्र निराकृत किये जाने हेतु निर्देशित किया ।।
सौजन्य से -
प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव जी से प्राप्त जानकारी अनुसार
आई टी सेल
राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश 💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
Monday, 11 April 2016
एक लक्ष्य
🏻💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
सोशल मीडिया में आज कल अध्यापक संवर्ग में शासन के प्रति कम अपितु आपसी वैचारिक संघर्ष को देखते हुए कुछ इस तरह कि परिस्थितिया निर्मित हो गयी है जिसका वास्तविक चित्रण हिंदी साहित्य के महान कवि परम श्रद्धेय श्री पं. भवानीप्रसाद जी मिश्र की इन पंक्तियों के माध्यम से आप सभी के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहा हूँ ........
अक्कड़ मक्कड़, धूल में धक्कड़,
दोनों मूरख, दोनों अक्खड़,
हाट से लौटे, ठाठ से लौटे,
एक साथ एक बाट से लौटे।
बात-बात में बात ठन गयी,
बांह उठीं और मूछें तन गयीं।
इसने उसकी गर्दन भींची,
उसने इसकी दाढी खींची।
अब वह जीता, अब यह जीता;
दोनों का बढ चला फ़जीता;
लोग तमाशाई जो ठहरे
सबके खिले हुए थे चेहरे!
मगर एक कोई था फक्कड़,
मन का राजा कर्रा - कक्कड़;
बढा भीड़ को चीर-चार कर
बोला ‘ठहरो’ गला फाड़ कर।
अक्कड़ मक्कड़, धूल में धक्कड़,
दोनों मूरख, दोनों अक्खड़,
गर्जन गूंजी, रुकना पड़ा,
सही बात पर झुकना पड़ा!
उसने कहा सधी वाणी में,
डूबो चुल्लू भर पानी में;
ताकत लड़ने में मत खोओ
चलो भाई चारे को बोओ!
खाली सब मैदान पड़ा है,
आफ़त का शैतान खड़ा है,
ताकत ऐसे ही मत खोओ,
चलो भाई चारे को बोओ।
सुनी मूर्खों ने जब यह वाणी
दोनों जैसे पानी-पानी
लड़ना छोड़ा अलग हट गए
लोग शर्म से गले छट गए।
सबकों नाहक लड़ना अखरा
ताकत भूल गई तब नखरा
गले मिले तब अक्कड़-बक्कड़
खत्म हो गया तब धूल में धक्कड़
अक्कड़ मक्कड़, धूल में धक्कड़
दोनों मूरख, दोनों अक्खड़।
उक्त पंक्तियों को गंभीरता पूर्वक अध्ययन कर चिंतन करते हुए सभी "एक लक्ष्य -एक संघ" की ओर कदम बढाने का प्रयास करेंगे।
आपका अपना साथी-
सियाराम पटेल
राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश।
💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
Sunday, 10 April 2016
आई टी सेल राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश
💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
माननीय मुख्यमंत्री महोदय से 17 को
मुलाक़ात करेगा प्रतिनिधि मंडल
💥जगदीश यादव💥
अध्यापक संवर्ग को प्रदत्त छटे वेतन की विसंगति रहित गणना शीट यथाशीघ्र जारी कराये जाने हेतु प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश यादव व प्रांतीय महासचिव श्री दर्शन जी चौधरी के नेतृत्व में राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश का प्रतिनिधि मंडल दिनांक 17 अप्रैल 2016 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय, माननीय शिक्षामंत्री महोदय, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय म. प्र. शासन से मुलाक़ात करेगा। उक्ताशय की जानकारी प्रांताध्यक्ष श्री जगदीश जी यादव देते बताया कि दिनांक 14 अप्रैल 2016 को माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री भारत सरकार के ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम महू इंदौर में आगमन को लेकर म.प्र. शासन के सभी माननीयों व वरिष्ठ अधिकारियों की व्यस्तता के चलते उक्त कार्यक्रम उपरान्त दिनांक 17 अप्रैल 2016 को राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश का प्रतिनिधि मंडल यथाशीघ्र मुलाक़ात करेगा।
💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
सौजन्य से-
सियाराम पटेल
आई टी सेल, राज्य अध्यापक संघ मध्यप्रदेश।
💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥